फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरी में डूब कर युवक की हुई मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव निवासी एक युवक बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए गांव के पोखरी की तरफ गया था। इसी दौरान वह पोखरी में गिर गया और डूब जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शेखवलिया गांव निवासी धीरज 24 बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे गांव के सिवान की तरफ शौच के लिए गया था। इसी दौरान पोखरी में वह पानी छूने गया और उसी में गिर कर उसकी डूब जाने से मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजने निकले। इसी दौरान पोखरी में उसका उतराया हुआ शव बरामद हुआ। परिजनों की सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें