फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जलभराव में डूबी सड़क, गड्ढों से खतरा

विज्ञापन
मोतीगंज बाजार से चड़ई गांव को जोड़ने वाला करीब दो किमी मार्ग बदहाल। संवाद
विज्ञापन
मोतीगंज बाजार से चड़ई गांव को जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव और गड्ढे होने से स्कूल बसों, बाइक और साइकिल सवारों समेत हजारों विद्यार्थियों व ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। बारिश के बाद पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहने से गिट्टी और मिट्टी बह गई है, जिससे मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

रामप्रवेश यादव, चंद्रशेखर, हिंदराज, अभिनाश, इंद्रजीत और छोटेलाल ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चों और स्कूल बसों को हो रही है। गड्ढों में पानी भरा होने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अमरजीत यादव ने कहा कि यह मार्ग कई गांवों और विद्यालयों को जोड़ता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की अनदेखी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी जलनिकासी की मांग की। पीडब्ल्यूडी के जेई हरिचंद राय ने बताया कि मौके पर जाकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर एस्टीमेट को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें