फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : सपा विधायक रमाकांत यादव पर लगा दूसरी बार गैंगस्टर, भांजे रंगेश यादव की गैंग में शामिल हुए

Tue, 10 Dec 2024 09:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सपा विधायक रमाकांत यादव पर दूसरी बार गैंगस्टर लगा है। पूर्व में गैंग लीडर रंगेश यादव सहित 12 अपराधियों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। बताते चलें कि अहरौला में अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेंसी देशी शराब की दुकान पर बेचने का आरोप है।
 
विज्ञापन
सपा विधायक रमाकांत यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने सपा विधायक रमाकांत के भांजे रंगेश यादव की गैंग में चार और नाम जोड़े हैं। चारो अपराधी अहरौला थाना क्षेत्र में अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेंसी देशी शराब की दुकान पर बेचने सहित अन्य अपराधों में शामिल हैं। पुलिस पूर्व में ही गैंग लीडर रंगेश यादव सहित 12 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर अहरौला थाने की पुलिस ने रंगेश यादव सहित 12 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। उक्त आरोपियों द्वारा क्षेत्र में अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेंसी देशी शराब की दुकान पर बेचने आदि जैसे जघन्य अपराध किए गए थे।

विज्ञापन


10 दिसंबर को उक्त घटना में संलिप्त चार अन्य आरोपियों को पूर्व में गैंगस्टर एक्ट में समाहित किया गया है। इसमें सपा विधायक रमाकांत यादव, अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर गांव निवासी नसीम नेता उर्फ नसीम, वाराणसी जनपद के विश्वेश्वरगंज चौकी क्षेत्र के सीके 61/8 काशीपुरा व वर्तमान पता सारनाथ थाना क्षेत्र के खालिसपुर चौकी सरायमोहन निवासी रवि कुमार क्षत्री उर्फ राजकुमार व जोयंता कुमार मित्रा निवासी मोहल्ला 71/5 डाक्टर नील मोनी सरकार स्ट्रीट थाना बारानगर जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें