फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का टूटा एक्सेल, पूरे दिन जाम से जूझता रहा जीयनपुर

Fri, 03 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,आजमगढ
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार का हाल इन दिनों बेहाल है। बाजार में अगर कोई वाहन खराब हुआ तो फिर बाजार को पूरे दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। शुक्रवार सुबह एक ट्रक का एक्सएल टूट जाने से बाजार में जाम लग गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत जीयनपुर में शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे एक ट्रक का एक्सेल टूट गया। इसके कारण ट्रक बीच रोड पर खड़ा हो गया। ट्रक खराब होने से उसके दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताते चलें कि जीयनपुर बाजार में आए दिन किसी न किसी कारण से गाड़ियां खराब होती रहती हैं और पूरे दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अभी हाल ही में मार्च महीने में जल निगम की पाइप लीकेज के कारण सड़क धंस गई, जिसमें वाहन फंस गए थे। इसके पूर्व, जीयनपुर मुख्य चौक पर एक कोयला लदा ट्रक पलट गया था। इसे जेसीबी से हटाकर जाम को खुलवाया गया। वहीं, शुक्रवार को एक्सेल टूटने के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पूरे दिन लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। पुलिस के जवान पूरे दिन वाहनों को इधर-उधर से निकालने में लगे रहे। शाम छह बजे तक ट्रक की मरम्मत नहीं हो सकी थी। इसके कारण पूरा बाजार जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें