आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की देर शाम अधेड़ की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आजमगढ़-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
सिधारी के भदुली निवासी 51 वर्षीय कमलेश गोंड की तबियत बुधवार की सुबह बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें शहर के मऊ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। परिजनों का आरोप है कि देर शाम तक उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने पैसा जमा करने के लिए कहा। इसके बाद बताया कि कमलेश की मौत हो गई है। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। मऊ रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया।