फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: करंट से हुई थी हर्षित की मौत, दोस्तों ने शव को खेत में छिपाया था

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी गांव के पांडेय का पूरा गांव में बाजरे के खेत में बुधवार को लापता किशोर का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में करंट लगने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं पकड़े गए आरोपियों पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों के साथ मिलकर बिजली का तार चोरी करने का काम करता था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सात सितंबर को हर्षित अपने दोस्त जगदीश व नकुल के साथ तार चोरी करने के लिए गया था। गांव में एक पोल था जिस पर तार लगा था। बिजली विभाग ने उस तार के बदले दूसरा नया तार लगा दिया और पुराने तार को वहीं पर छोड़ दिया। बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि वह सात सितंबर को उसी तार को चोरी करने के लिए गए थे। जैसे ही हर्षित ने तार को काटने का प्रयास किया तो उसमें अचानक करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस व परिजनों की डर से हर्षित के शव को बाजरे के खेत में जाकर छिपा दिया। इसके बाद वह घर चले गए। इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी।
पिलास व चप्पल सूंघ कर खोजी कुत्ता पहुंचा जगदीश के घर
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी गांव के पांडेय का पूरा गांव में शव मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो वह फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई। शव के पास पड़े पिलास और चप्पल को सूंघने के बाद खोजी कुत्ता घटना स्थल से दौड़ते हुए जगदीश के घर पहुंचा। जहां खोजी कुत्ता जाकर रुका उसी पर मृतक के परिजनों ने पहले से ही आशंका जताई थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि हर्षित की मौत करंट लगने से हुई है। मृतक जगदीश और नकुल के साथ मिलकर तार चुराता था। फिलहाल जांच अभी चल रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें