Azamgarh News : नीलगाय से कार की टक्कर की सूचना मिलते ही माैके पर फूलपुर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायलाें को अस्पताल भेजा गया। वहीं, प्रेम मोहन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, माैत के सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया था।
Road Accident in Azamgarh : आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मलगांव गांव के पास बीती रात रोड पर अचानक नीलगाय आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक युवक की मौत के साथ ही चार लोग घायल हो गए हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बीती रात लगभग आठ बजे दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव निवासी प्रेम मोहन अग्रहरि उर्फ पिंकू (36) पुत्र रामनयन की सड़क हादसे में माैत हो गई। प्रेम मोहन गुरुवार को अपने चार साथियों आशीष यादव खेतासराय, संतोष राजभर फुलेश, गुड्डू प्रजापति फुलेश, डाॅ. राजू गुप्ता खेतासराय के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से दीदारगंज से अंबारी जा रहा था।
फूलपुर कोतवाली के मलगांव के पास दीदारगंज-अंबारी मार्ग पर अचानक नील गाय आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार प्रेम मोहन अग्रहरि उर्फ पिंकू की मौके पर ही माैत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर फूलपुर तथा दीदारगंज की पुलिस मौके पर पंहुची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए फूलपुर ले गई। यहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। गम्भीर रूप से घायलों का इलाज जौनपुर में चल रहा है।
वहीं, मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रागिनी तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। दो बच्चों अर्पित (7) तथा डुग्गू (3) वर्ष का पिता है। मृतक वीडियो ग्राफी का कार्य करता था।