फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों युवकों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 28 Jul 2026 03:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआं स्थित एसकेडी इंटर कॉलेज के समीप मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस दर्दनाक दुर्घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार शिव शंकर द्विवेदी पुत्र विजय रतन दुबे निवासी बिशुनपुर, चिरैयाकोट, जनपद मऊ किसी कार्य से आजमगढ़ की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार विजय कुमार पुत्र छबील निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस, भदुली, थाना सिधारी, आजमगढ़ अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। सुबह करीब दोनों बाइकें धनहुआं स्थित एसकेडी इंटर कॉलेज के पास आमने-सामने आ गईं और तेज रफ्तार के कारण दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों चालक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया, दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लिया तथा शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

थाना प्रभारी अतुल कुमाार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आमने-सामने की टक्कर का प्रतीत हो रहा है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें