फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: आजमगढ़ में सड़क हादसे...दो लोगों की मौत, युवक की हालत गंभीर; कार ने बुजुर्ग को कुचला

Thu, 29 Jan 2026 07:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के कोतवाली और मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए। इसमें दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
महातम दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in UP: अपने बुआ के घर नाराव मुबारकपुर से बाइक से लौटते समय बम्हौर गांव के निकट बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी अजय चौहान (20) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा अरविंद चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अजय चौहान अपने मित्र अरविंद चौहान के साथ बुआ के घर नाराव मुबारकपुर बाइक से बुधवार को गए थे। वे बृहस्पतिवार की सुबह वहां से घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बम्हौर गांव के नजदीक पहुंचे कि तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। 

थानाध्यक्ष मुबारकपुर शशि मौली पांडेय ने बताया कि आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अजय चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अरविंद का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक अजय परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी महातम दुबे (64 वर्ष) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार महातम दुबे बीती शाम करीब 4 बजे बाइक से घर से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे बिलरियागंज क्षेत्र स्थित अंडाखोर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार रात करीब 8 बजे महातम दुबे ने दम तोड़ दिया। मृतक स्वर्गीय धूप नारायण दुबे के पुत्र थे और अपने पीछे चार पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें