फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की माैत; दो लोगों की हालत गंभीर

Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Road Accident in UP : आजमगढ़ में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर जहानागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Azamgarh : शुक्रवार की रात जहानागंज थाना क्षेत्र में दो बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में एक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही एक और की मौत हो गई। जबकि एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर पीएचसी के ठीक सामने दो बाइक में शुक्रवार की देर शाम को आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो गभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई।

मृतकों में विक्की (25) पुत्र नन्हकू निवासी प्रतापपुर कुंजी दलित बस्ती थाना जहानगंज का रहने वाला है। दूसरा मृतक लालमन राम कोल्हूखोर (35) दलित बस्ती का रहने वाला था। प्रतापपुर कुंजी के निवासी सौरभ (28) पुत्र हरिराम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसको एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें