फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में सड़क हादसा: धनतेरस पर खरीदी बाइक में लगी आग, बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

Tue, 17 Nov 2026 05:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में बोलेरो की टक्कर से बाइक सलार पिता-पुत्र घायल हो गए। जबकि बाइक में आग लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। वहीं बाइक धू-धू कर जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


क्या है मामला
मुखलिसपुर गांव निवासी हरिराम प्रजापति (55 वर्ष) अपने पुत्र प्रिंस प्रजापति (18 वर्ष) के साथ महराजगंज स्थित भैरो बाबा के दर्शन के लिए घर से निकले थे। पासीपुर गांव स्थित शारदा सहायक खंड 32 मुखलिसपुर रोड पर जुड़वा पुल के पास हादसा हो गया। 

विज्ञापन


सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। बाइक अभी धनतेरस पर खरीदी गई थी। ग्रामीणों ने तत्काल घायल पिता-पुत्र को रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फिर लौट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें