फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा: स्कूल बस और डंपर की जोरदार टक्कर, चीख- पुकार सुन दौड़े लोग; हादसे में 14 बच्चों समेत 16 घायल

Sat, 30 Aug 2025 07:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्कूल बस और डंपर की टक्कर हो गई। जिसमें 14 बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। सभी घायलों को आनन- फानन अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार तिराहे के पास स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में निजी विद्यालय के 14 छात्र-छात्राओं समेत बस चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल 16 घायलों को सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर गांव में एक निजी विद्यालय संचालित है। उक्त विद्यालय में दूर-दराज के बच्चे बस के माध्यम से आते हैं। रोज की तरह शनिवार को भी करीब 1.45 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे बस में बैठे और अपने घर के लिए रवाना हो गए। 

बस में सवार थे करीब 22 बच्चे
उक्त बस में कुल करीब 22 बच्चे सवार थे। साथ में एक चालक व खलासी भी बस में मौजूद थे। बस गंभीरपुर थाना क्षेत्र श्रीरामगंज बाजार तिराहे के पास जैसे ही पहुंची कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने स्कूली बस में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टक्कर की आवाज सुन दौड़े लोग
टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग बस की तरफ दौड़ पड़े। इस बीच बच्चों की चीख- पुकार मची रही। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस भी समय से पहुंच गई और बच्चों को लेकर 100 शैया अस्पताल लालगंज पहुंची। 

इसे भी पढ़ें; UP: आजमगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 22 लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

ये लोग हुए हादसे के शिकार
हादसे में कुल 14 बच्चे और चालक और खलासी घायल हो गए। घायलों में कृष्णा (13), प्रतीक (8), प्रिया (8), अंजलि (14), सागर (18), शिव प्रसाद (13), अनन्या राय (8), आयुषी राय (12), अनुज गुप्ता (15), शिव प्रसाद यादव (14), प्रिया यादव (15), सौरभ (15), सागर (17), तेजस राय (12), चालक कमलेश राय (55) और खलासी भीम (25) शामिल हैं। इनमें शिव प्रसाद यादव, अनन्या राय और अनुज गुप्ता का पैर फ्रैक्चर हो गया है। 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, उप जिलाधिकारी लालगंज भूपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेश, कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें