फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हाईस्कूल में ऋषभ तो इंटर में आदित्य जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में ओवरऑल तो बालिकाओं ने बाजी मारी है लेकिन जिले की टॉपटेन सूची की बात की जाए तो इस बार बालको का दबदबा रहा है। कई वर्षो के बाद टॉपटेन सूची में बालक अव्वल रहने में सफल हुए है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में ऋषभ सिंह जिले में टॉप तो प्रदेश में छठे स्थान पर रहे। वहीं इंटरमीडिएट में जिला टॉप टेन सूची में आदित्य कुमार यादव रहे। इन बच्चों जिला टॉपटेन में स्थान बना कर जहां अपना नाम रोशन किया है तो वहीं मां-बाप केसाथ ही गुरूजनों का भी मान बढ़ाया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। परिणाम आने के पहले ही परीक्षार्थियों के जिलों की धड़कन बढ़ी हुई थी। दोपहर बाद परिणाम घोषित होते ही सफलता हासिल करने वाले छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इंटरमीडिएट में आदित्य कुमार यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गोविंद निषाद रहे। जिन्हें 90.80 प्रतिशत अंक मिले। तीसरे स्थान पर 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चिल्ड्रेन के अविनाश मद्धेशिया रहे। चौथा स्थान पर अमन गुप्ता रहे, जिन्हें 88.40 प्रतिशत अंक मिला। वहीं हाईस्कूल के जिला टॉपटेन में पहला स्थान पाने वाले ऋषभ सिंह को 94.50 प्रतिशत अंक मिला है। ऋषभ प्रदेश के टॉपटेन सूची में छठे स्थान पर है और प्रदेश के टॉपटेन में स्थान पाने वाला आजमगढ़ मंडल का इकलौता छात्र है। दूसरे स्थान पर 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सत्यम कुमार कन्नौजिया व पूजा गुप्ता रहे। तीसरे स्थान पर 92.17 प्रतिशत अंक के साथ अभिनेष यादव रहे। टॉपटेन में चौथा स्थान निकिता पटेल 92 प्रतिशत को मिला है। वहीं पांचवे स्थान पर 91.50 प्रतिशत अंक के साथ आदर्श सिंह व धीरज वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें