फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : हाईस्कूल में बढ़ा तो इंटर में घटा उत्तीर्ण प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा शनिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई। इस बार जनपद में हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां बढ़ा है तो वहीं इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट आई है।
विज्ञापन

2019 के परीक्षा परिणामों की बात की जाए तो हाईस्कूल में 70.48 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए थे वहीं इंटरमीडिएट में 69.55 प्रतिशत बच्चे पास थे। इस वर्ष जारी हुए परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल में 83.52 व इंटरमीडिएट में 68.59 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम इस बार पिछली बार से बेहतर रहा और 13.04 प्रतिशत अधिक बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिले के लिए इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम पिछली साल की अपेक्षा निराशाजनक रहा। इस बार .96 प्रतिशत कम बच्चे ही उत्तीर्ण हो सके है। पिछले तीन सालों के उत्तीर्ण प्रतिशत पर गौर करें तो 2019 में हाईस्कूल का प्रतिशत 70.48 व इंटर का 69.55 रहा। 2018 में हाईस्कूल में 69.29 व इंटरमीडिएट में 58.80 प्रतिशत बच्चे पास हुए। 2017 की बात की जाए तो हाईस्कूल में 90.45 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 93.25 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
विज्ञापन

परीक्षाफल का उत्तीर्ण प्रतिशत
वर्ष/हाईस्कूल/इंटरमीडिएट
2020/83.52/68.59
2019/70.48/69.55
2018/69.29/58.80
2017/90.45/93.25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें