फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जुलाई से शुरू हो जाएगा रिंग रोड का निर्माण

विज्ञापन
फोरलेन की फोटो। श्रोत-लाइब्रेरी
विज्ञापन
आजमगढ़। वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 से सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के 14.905 किमी रिंग रोड के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कालूवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

जुलाई से रिंग रोड का निर्माण शुरू हो जाने का दावा किया गया है। जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर के भीतर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड परियोजना को हरी झंडी मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
1279.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह रिंग रोड 14.905 किलोमीटर लंबा होगा। इसके लिए 23 गांवों की करीब 105 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसमें अधिकतर कृषि योग्य भूमि शामिल है। यह रिंग रोड वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित रानी की सराय क्षेत्र के सेमरहा गांव से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ब्रह्मौर गांव के पास जुड़ेगा।
विज्ञापन

परियोजना के पूरा होने के बाद वाराणसी की ओर से लखनऊ और बिहार जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना सीधा मार्ग मिल सकेगा, जो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंच जाएंगे।
वहीं इसे लेकर एनएचएआई ने टेंडर की कार्रवाई पूरी कर ली है। कालूवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी को रिंग रोड के निर्माण की जिम्ममेदारी मिली है। रिंग रोड के निर्माण में एनएचएआई को रेलवे और वन विभाग की अनुमति भी मिल चुकी है। किसानों से जमीन की खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें