फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज का दाम तय करने का मिले हक

Fri, 01 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
अनाज का दाम तय करने का मिले हक
विज्ञापन
देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए किसानों को उनके अनाज का दाम तय करने का अधिकार दिया जाए। उक्त बातें जनहित संघर्ष समिति के संयोजक ओमप्रकाश राय ने गुरुवार को सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस देश के जन प्रतिनिधिगण दर्जनों गाड़ियों का काफिला लेकर चलते हों और उस देश का किसान फांसी के फंदे को चूम रहा हो, उस देश का कल्याण कैसे हो सकता है। प्रदेशीय संगठन मंत्री हया नोमानी ने कहा कि अब आजमगढ़ की जनता को जागरूक होना होगा और यह तय करना पड़ेगा कि कौन सा नेता उनके दुख दर्द में खड़ा मिलेगा।

आम आदमी ऐसे नेताओं का चुनाव करे जो सदन के अंदर उनकी समस्याओं को रख सके। वक्ताओं ने विधायक अजय राय के रिहाई की भी मांग की। धरने के बाद 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ हरैया को सौंपा। इस मौके पर कतवारू राम गोंड, रामबली सरोज, डा. अवध बिहारी सिंह, कपिलदेव दुबे, डा. रामवृक्ष गौतम, सूर्यनाथ तिवारी, राजेश राय, दिलीप पाँडेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अनंत शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें