फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाएं, बीमारी दूर भगाएं : कन्हैया लाल

विज्ञापन
स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
नगर के बड़ा चौराहा से रविवार सुबह पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

समाजसेवी अशोक कुमार उमरवैश्य, कन्हैया लाल उमरवैश्य ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान अशोक ने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त कोई साधारण समय नहीं, बल्कि ईश्वरीय ऊर्जा का महासागर है। इस बेला में योग और व्यायाम करने वाला व्यक्ति असीम शारीरिक बल और वज्र जैसी मानसिक शक्ति का स्वामी बन जाता है।
सुबह का व्यायाम व्यक्ति को पूरे दिन ऊर्जा देता हैं। कन्हैया ने कहा साइकिल चलाना न केवल हमें अनगिनत बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि हमारे पर्यावरण के संरक्षण में भी एक ढाल की तरह काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से अपील की कि साइकिल चलाएं बीमारियां दूर भगाएं। गेराई होते हुए कौलापुर, चकपरौना, कठौता, जोगीनाका, शहीद तिराहा के पास यात्रा का समापन हुआ। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी की अध्यक्षता में हर रविवार को साइकिल यात्रा निकाली जाती है। यात्रा में प्रवीण श्रीवास्तव, युवराज उमरवैश्य, रमेश यादव प्रधान, मुश्ताक अंसारी, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, जिगर गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें