फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दिवस पर गांव की सरकार की मांग

Fri, 05 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोकिलापार में चार जून 2004 को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारत परिषद के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में गुरुवार को अजमतगढ़ ब्लाक के कोकिलापार में क्रांति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गांव की सरकार बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन


नैतिक पार्टी और भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार का दायरा बढ़ता जा रहा है और सरकारें इसे खत्म करने में नाकाम साबित हो रही हैं। जब तक देश का एक-एक व्यक्ति भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए संकल्पित नहीं होगा, तब तक इसे समाप्त नहीं किया जा सकता।

 इसके लिए जनआंदोलन की जरूरत है। भारत परिषद के मंडल अध्यक्ष बेचू यादव ने कहा कि चार जून 2004 को भारत परिषद द्वारा जीयनपुर-अमिला मार्ग के निर्माण में अनियमितता बरतने पर जीयनपुर बाजार में चक्काजाम किए जाने के दौरान पुलिस ने जाम कर रहे निर्दोष ग्रामीणों की बर्बरतापूर्वक पिटाई की थी। इसके विरोध में आज क्रांति दिवस का आयोजन किया गया है। अध्यक्षता त्रिभुवन नाथ तिवारी और संचालन डा. अशोक चौहान ने किया। मौके पर धनंजय पांडेय, शिवसरन चौहान, अवधेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें