फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाजीपुर-गोला पुल का रिव्यू बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के हाजीपुर के पास घाघरा नदी पर हाजीपुर-गोला पुल का निर्माण 2019 में पूरा होना था। मियाद समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अब अधूरे पुल की लागत काफी बढ़ गई। सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी ने रिव्यू बजट की मांग की थी। इस बजट पर शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। अब दोनों कार्यदायी संस्थाओं को बजट जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

नवंबर 2017 में 22,875 लाख लागत से 1273.88 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू हुआ था। पुल के निर्माण पर 115 करोड़, 41 लाख, 99 हजार और एप्रोच मार्ग के लिए 115 करोड़, 33 लाख, 73 हजार रुपये का बजट बना था। पुल का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा होना था। लेकिन बजट की कमी की कारण निर्माण रुक गया। कई सालों तक निर्माण रुकने के कारण इसका बजट काफी बढ़ गया तो कार्यदायी संस्था की ओर से 59442.52 लाख रुपये का रिव्यू बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया। इस बजट के लिए काफी दिन पहले ही कार्यदायी संस्था की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की स्वीकृति नहीं मिली और कार्य ठप हो गया। लेकिन, शासन की ओर से इस बजट को मंजूर कर लिया गया है। अब दोनों कार्यदायी संस्थाओं को शासन की ओर से बजट जारी होने का इंतजार है ताकि इसके निर्माण को जल्द पूरा किया जा सके।

00

सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से रिव्यू बजट की मांग की थी। शासन की ओर से इसकी ईएफसी हो गई है। अब जैसे ही बजट जारी होगा। एक दो महीने में पुल का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, सेतु निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें