फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला रवैया तो फरियादियों का तांता

Sat, 01 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बदला रवैया तो फरियादियों का तांता
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही समाधान दिवसों का भी नजारा बदला-बदला नजर आने लगा है। जहां पहले समाधान दिवसों पर कम फरियादी पहुंचते थे। वहीं, शनिवार को नई सरकार में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों का थानों पर तांता लगा रहा। जिले थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 152 मामले आए, जिसमें से 18 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


शेष 134 मामले संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द कर उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। जहानागंज थाने में जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने समस्याएं सुनीं। यहां 14 में दो मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। जहानागंज थाने में सुनवाई के दौरान सेमा और नेवादा गांव के चकबंदी लेखपाल अनुपस्थित रहे।

इस पर डीएम ने चकबंदी विभाग के एसओसी को इन दोनों लेखपालों का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह से जिले के 25 थानों पर आयोजित समाधान दिवस में एसपी नगर शकील अहमद खां, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, सीओ मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुने और निस्तारण कराया। कार्यक्रम के दौरान जिले के 25 थानों पर राजस्व से जुड़े कुल 118 शिकायती पत्र आए, जिसमें से नौ का और पुलिस से जुड़े कुल 34 मामलों में से नौ का निस्तारण किया गया। 124 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें