फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 डिग्री पहुंचा पारा गर्मी से लोग बेहाल

Sat, 01 Apr 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
sun
विज्ञापन
गर्मी के शुरुआती दौर में ही पारा चढ़ने से गर्मी में इजाफा हुआ है। जिले में शनिवार की दोपहर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर में गर्म हवाएं भी चलीं, जिसके चलते गर्मी से लोग परेशान रहे। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में शीतल पेय, बेल शर्बत और मैंगों शेक की दूकानें सज गई है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से तापमान चढ़ने से गर्मी का असर देखा जा रहा है। पहली अप्रैल को तापमान चढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में लू चलने से गर्मी में और इजाफा हो गया। सड़कों पर राहगीर पसीना पोंछते नजर आए। वहीं, शीतल पेय की दूकानों पर भीड़ नजर आई। कचहरी, चौक, सिविल लाइंस रोड, रैदोपुर में शीतल पेय की दूकानों पर लोग कोल्ड ड्रिंक, नीबू पानी पीकर लोग अपनी प्यास बुझाते नजर आए।

गर्मी बढ़ने के कारण किसानों को गेहूं की कटाई में परेशानी हो रही है। किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है, वे रात में या भोर में फसल कटवा रहे हैं। गर्मी बढ़ने के बाद भी अभी तक शहर या देहात क्षेत्र के बाजारों में सामाजिक संगठनों की ओर से पानी की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें