फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट और हत्या के प्रयास में पकड़े गये आरोपियों के बारे में एसपी कार्यालाय में जनकारी देते एसपी सुध - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद पुलिस ने रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर गांव के पास पिकअप चालक से हुई लूट व डेढ़ माह पूर्व मीडियाकर्मी के भाई पर जानलेवा हमला करने वाले चार बदमाशों को दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट के रुपये के साथ ही तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

रविवार को रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर गांव के पास बिलरियागंज के गल्ला व्यापारी के पिकअप चालक से 1.59 लाख रुपये की लूट हुई थी। वहीं मीडियाकर्मी के भाई सबीह आलम नोमानी को 4 दिसंबर 2020 को बाइक सवार बदमाशों ने बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल स्थित गांव के पास ही गोली मार दी थी। इन दोनों घटनाक्रम का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर बिलरियागंज पुलिस ने बिलरियागंज पावर हाउस से बाईपास जाने वाले रास्ते पर दबिश दिया। अचानक पुलिस को देख कर मौके पर मौजूद दो बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोक दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने अपाची सवार दो बदमाशों संजय यादव पुत्र प्रदीप यादव निवासी पांतीखुर्द बिलरियागंज व योगेंद्र सरोज पुत्र पोही निवासी पुराबाल नरायण थाना रौनापार को पकड़ लिया। दो अन्य मौके से भाग निकले। इनके पास से पुलिस ने जमीन रसूलपुर के पास हुई लूट का 1.20 लाख रुपये नकद, एक अपाची बाइक, एक तमंचा, एक रिवाल्वर आदि बरामद किया। अपाची बाइक का प्रयोग मीडियाकर्मी के भाई को गोली मारने की घटना में प्रयुक्त किया गया था। फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर जैगहा बाजार से पुलिस ने गुड्डू यादव पुत्र पप्पू यादव व बसंत यादव पुत्र कल्पू यादव निवासी मनचोभा थाना शहर कोतवाली को भी लूट के शेष 38 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया। लूट की घटना में गल्ला व्यवसायी का चालक बंसत भी शामिल था और अपने साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया था। मीडियाकर्मी के भाई पर पकड़े गए बदमाशों ने हमला क्यों किया था इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें