फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस संग एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना पुलिस मंगलवार की शाम फरिहां चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में एक मांस कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से तमंचा व साढ़े 18 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।
विज्ञापन

फरिहां चौकी प्रभारी रत्नेश दुबे हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग में लगे हुए थे। इसी दौरान गंभीरपुर की तरफ से एक बाइक सवार तेज रफ्तार आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पास रखे तमंचे से उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने खुद का बचाव कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा-कारतूस, साढ़े 18 किग्रा प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. तारिक पुत्र मो. दिलशाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद बताया। पुलिस ने युवक का चालान करने के साथ ही बाइक भी सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें