फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रूपए न िमलने से निराश लौटे खाताधारक

Sat, 04 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंकों की शाखाओं में कैश की कमी के  चलते लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकतर एटीएम बंद रहने से लोगों को रूपए निकालने के लिए परेशान होना पड़ रहा हैद्घ शनिवार को मार्टीनगंज स्थित यूबीआई बैंक रुपये निकालने पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों को कैश न होने के कारण बैंरग लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

वर्तमान समय में शहर से लेकर गांव के अधिकतर एटीएम बंद हैं। कारण यह है कि पहले एक दिन में एटीएम से रूपये निकालने की सीमा10 हजार रूपये निर्धारित थी। अब नए आदेश के अनुसार यह सीमा 24 हजार रूपए कर दी गई है। जिससे रुपयों की कमी एक बार फिर एटीएम पर देखने को मिल रही है। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार मार्टीनगंज स्थित यूनियन बैंक की शाखा में शनिवार को लोग रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे। बैंक खुलने के बाद लोगों को पता चला कि आज कैश का वितरण नहीं होगा। क्योंकि बैंक में कैश नहीं है। ग्रामीणों को निराश ही लौटना पड़ा। इस संबंध में बैंक के विकास अधिकारी अमूल कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंप, दूकानदार पहले की तुलना में बैंकों में कैश कम ही जमा कर रहे हैं। जिसके कारण बैंकों में कैश की किल्लत बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को बैंक बंद रहेगा, सोमवार को बैंक में कैश आने पर लोगों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें