अतरौलिया निरीक्षण भवन में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित। संवाद
- फोटो : भूमि विवाद को निस्तारित करने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम इकौना।
अतरौलिया। निरीक्षण भवन में बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में समारोह कर शिक्षण क्षेत्र अतरौलिया से सेवानिवृत्त हुए सात शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ. हम्मीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय हरदिया के हरि नारायण पांडे, देहुला सल्तनत के राकेश पांडेय, चिश्तिपुर के राजेंद्र सिंह, कंपोजित विद्यालय अतरौलिया की मीरा सिंह एवं किरण बाला सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर खास की दमयंती देवी तथा कंपोजिट विद्यालय थिरई पट्टी की शकुंतला शुक्ला की शिक्षिका शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं, जिन्होंने अपने जीवनभर शिक्षा की अलख जगाई है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार ने शिक्षकों को ‘गुरु’ की संज्ञा देते हुए कहा कि शिक्षक न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने किया।
संचालन मास्टर राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर राज नारायण पाण्डेय, कृष्ण कुमार सिंह, यशपाल सिंह, जितेंद्र सोनी, मनोज सिंह, अजीत पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, संतोष कुमार, श्याम बहादुर यादव, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।