फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वाहन की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत

विज्ञापन
अरविंद सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी अरविंद सिंह (45) फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह दो दिन पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव स्थित अपनी बहन सुनीता के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अरविंद सिंह के भाई बिनोद ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अरविंद अकेले बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महराजगंज के परशुरामपुर बाजार पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अरविंद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। महराजगंज थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें