फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी और जन्मभूमि का सम्मान हमारी संस्कृति और सभ्यता : प्रो. हरिशंकर सिंह

विज्ञापन
हीरक जयंती समारोह नव निर्मित भगवान शिव के मूर्ति के अनावरण में पूजन करे अ​ति​थि। संवाद
विज्ञापन
कटवा गहजी स्थित श्री शंकर जी इंटर कॉलेज के 63वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर मंगलवार को तीन दिवसीय हीरक जयंती समारोह शुरू हुआ। मुख्य अतिथि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. हरिशंकर सिंह ने कहा कि जननी और जन्मभूमि बड़े भाग्यवान लोगों को नसीब होती हैं। इनसे जुड़े रहना और इनका सम्मान करना हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है।
विज्ञापन

समारोह में अतिथियों ने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित भगवान शिव की प्रतिमा, सभागार और विद्यालय के संस्थापक सदस्य रहे बाबू हरिनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कुलपति प्रो. हरिशंकर सिंह ने कहा कि इस विद्यालय को सजाने-संवारने वाले लोग उनके गुरु और गुरु भाई हैं। वह भी इसी माटी से जुड़े हैं और माटी की महक हमेशा अपनी ओर खींचती है।
विज्ञापन

विद्यालय की सुंदरता और प्रगति सराहनीय है। एसपी चित्रकूट डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वह इसी विद्यालय के पुरातन छात्र रहे हैं। आज गुरु ऋण चुकाने का अवसर मिला है। विद्यालय के पुराने छात्र आज विभिन्न उच्च और राजनीतिक पदों पर पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम को बलिया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव और चित्रकूट के विधायक अविनाश चंद द्विवेदी ने भी संबोधित किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
स्वागत प्रबंधक डॉ. अशोक सिंह और प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह ने किया। आभार एसपी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने जताया। संचालन डॉ. दिनेश सिंह ने किया। इस मौके पर ऋषिकांत राय, फौजदार सिंह, शकील अहमद, व्यास मिश्रा, डॉ. भगवान सिंह, सुधाकर चौबे, रमेश सिंह और राम पलट गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें