आजमगढ़। सरकार बिजली पर निर्भरता कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में जिले की साधन सहकारी समितियों (बी पैक्स) को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में जिले की सात समितियों पर सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
वर्तमान समय में जिले में कुल 250 साधन सहकारी समितियां संचालित हो रही हैं। इनमें से 208 समितियों को कंप्यूटरीकृत करने का आदेश आया है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है। साधन सहकारी समितियों को कंप्यूटरीकूत के साथ ही सौर उर्जा से जोड़ा जाएगा। खजौरी, सराय वृंदावन, असवनियां, करनपुर बुंदा, नेवादा, जगदीशपुर अस्वना, खरसहन कला समिति पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली बिल में कमी आएगी और समितियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। समितियों पर सोलर पैनल लगाने के लिए कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। एआर सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि अभी जिले की सात बी पैक्स समिति पर सोलर पैनल लगाने का निर्देश हुुआ है। इससे समितियों पर बिजली की समस्या दूर होगी साथ ही समितियों की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।