फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर तक जनपद से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्योहारी व लगन के सीजन में लौटे लोग अब परदेश को लौटने लगे हैं। कम ट्रेनों के संचालन के कारण ट्रेनों में दबाव बढ़ गए हैं। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में 31 दिसंबर तक आरक्षण फुल है। आलम यह है कि लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन गोदान, कैफियात, ताप्ती गंगा व सरयु-यमुना में वेटिंग 100-150 से अधिक चल रहा है। ऐसे में त्योहार और लगन में अपने घर आने वाले लोगों को परदेश जाने के लिए काफी परेशानी हो रही है। वर्तमान समय में आजमगढ़ से दिल्ली को जाने के लिए स्पेशल ट्रेन के रूप में कैफियात एक्सप्रेस को चलाया जा रहा है। वहीं आजमगढ़ से होकर अमृतसर को जाने वाली स्पेशल ट्रेन सरयु-यमुना एक्सप्रेस, मुंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में वेटिंग की लंबी लिस्ट बन गई है। जबकि ट्रेनों में वेटिंग टिकट से यात्रा नहीं करनी है। बावजूद रेलवे में 100 से अधिक वेटिंग है। रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लंबी लाइन लग रही है लेकिन खिड़की तक पहुंचते-पहुंचते लोगों को निराशा हाथ लग रही है। पता चल रहा है कि 31 दिसंबर तक आरक्षण फुल हो चुका है। इस बाबत यात्रियों ने बताया कि टिकट न मिलने से बहुत परेशान हो रही है।
विज्ञापन

000000000000000000000000
जनरल कोच के स्थान पर सेकेंड सीटिंग में सफर
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने रेल गाड़ियों में नई व्यवस्था कायम की है। रेलवे जनरल डिब्बे में यात्रियों की भीड़ को रोकने के लिए (टू-एस) सेकेंड सीटिंग लगाया है। इसके लिए एसी और द्वितीय श्रेणी शयनयान की तरह सेकेंड सीटिंग (जनरल डिब्बे) के टिकटों को आरक्षित कर दिया गया। यात्री टिकट आरक्षित करा कर सफर कर रहे हैं। बगैर आरक्षण के यात्री कोच में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें