फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र कार्डधारकों का जल्द बंद होगा राशन, कराया जाएगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में अपात्रों को मिल रहा राशन अब बंद होगा। शासन के निर्देश पर सरकारी कर्मचारी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के एक-एक कार्डधारक के घर जाकर अपात्रों के कार्ड निरस्त करेंगे। उनकी जगह नए पात्र कार्डधारकों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी राशन की तकरीबन 2175 दुकानें हैं। इनसे अंत्योदय के 105586 व पात्र गृहस्थी के 683470 राशन कार्ड धारकों को अनाज का वितरण सस्ते दर पर किया जाता है। बीते कई माह से शिकायत मिल रही थीं कि अपात्रों ने भी अंत्योदय कार्ड बनवा लिए हैं। इसे संज्ञान में लेते हुए शासन ने ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम गठित कर कार्डधारकों के घर-घर जाकर सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन में जो भी अपात्र लोग इस योजना का लाभ पाते हुए मिलेंगे, उन सभी के बारे में पूरे विवरण सहित सत्यापन रिपोर्ट डीएम के माध्यम से आपूर्ति विभाग को सौंपी जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की जाएगी। गठित टीम एक-एक कार्डधारक के घर जाकर सत्यापन करेगी। सत्यापन में अपात्र मिलने पर कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही पात्र कार्डधारकों को शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें