फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्सफेड नहीं अब आरईएस तैयार करेगा गो-संरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से गोवंश को संरक्षित करने के लिए वृहद गो-संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। पैक्सफेड की ओर से इसके एक केंद्र का निर्माण मार्टीनगंज के सुरहन में किया जा रहा है जो पूर्ण होने के करीब है। वहीं, एक अन्य केंद्र के लिए मेंहनगर मियांपुर वासुदेवा में जमीन चिह्नित की गई थी। इसके लिए भी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड ही थी, लेकिन उसके खराब कार्य और लेटलतीफी को देखते हुए कार्यदायी संस्था को बदल दिया गया है। अब इसका निर्माण आरईएस की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

गोवंश के संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने पिछले साल सूबे के कई जनपदों में वृहद गो-सरक्षण केंद्र बनवाने की घोषणा की थी। इसके लिए 1.20 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। गो-सरंक्षण केंद्र का निर्माण मार्टीनगंज ब्लाक के सुरहन में किया जा रहा है। जनपद के लिए पहले से पैक्सफेड को कार्यदायी संस्था घोषित किया गया था। ये अब लगभग पूरा होने की ओर है। वहीं, इस वित्तीय वर्ष में भी एक और वृहद गो संरक्षण केंद्र बनवाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए मेंहनगर तहसील के पल्हना ब्लाक स्थित मियांपुर बासुदेवा में जमीन भी तलाशी गई। काम शुरू होने से ठीक पहले कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को बदल दिया गया। सीवीओ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि एक संरक्षण केंद्र का निर्माण पैक्सफेड की ओर से पहले ही सुरहन में किया जा रहा है। इसकी धीमी गति से काफी किरकिरी हुई है। साथ ही कार्यों की भी शिकायत मिल रही है। इसी कारण जिलाधिकारी ने ये कार्य लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) को दे दिया है। आरईएस की ओर से इसकी डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। यहां भी संरक्षण केंद्र का निर्माण 1.20 करोड़ से होना है। डीपीआर को मंजूरी मिलते ही यहां कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें