कमी िमलने पर गन्ना पर्यवेक्षक को कड़ी फटकार लगाई और तीन दिनों में पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
शासन की मंशा के अनुसार अगले वर्ष दी किसान सहकारी चीनी मिल को चालू करने के लिए अधिकारी दिन और रात जुटे हुए हैं। मिल के लिए 500 हेक्टेयर गन्ने की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके सापेक्ष शुक्रवार तक 399 हेक्टेयर खेत में गन्ने की बुआई का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को मिल परिसर पहुंचे प्रबंध निदेशक वीके यादव ने कार्यरत गन्ना पर्यवेक्षकों और अन्य अफसरों के साथ बैठक की। इसमें चेतावनी दी कि कार्य में शिथिलता पर अधिकारी और कर्मचारी दंडित होंगे। प्रत्येक दिन प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए और बीज वितरण से लेकर बुआई और सिंचाई तक की फोटोग्राफी कराई जाए।
कहा, 20 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा होना चाहिए। प्रबंध निदेशक सेक्टर सहुवारी पहुंचे, जहां खेतों का निरीक्षण किया। एक खेत का एरिया कम होने पर गन्ना पर्यवेक्षक रमाशंकर राम को चेतावनी दी। एपीओ साहब लाल यादव, डीसीओ सुशील कुमार, सीसीडी वीपी पांडेय, सीडीआई राजबहादुर यादव, बीपी पांडेय मौजूद थे।