आजमगढ़। कोरोना से कई मौत के बाद शासन ने संक्रमित शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण मांगा है। डीआईओएस व बीएसए ने विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से संक्रमित शिक्षकों और कोरोना से मारे गए शिक्षकों व कर्मचारियों का विवरण मांगा है.
जिले में कोरोना का संक्रमण घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। चुनाव के दौरान संक्रमण से कई शिक्षकों की मौत हो चुकी है। सरकारी कर्मचारी भी जान गंवा चुके हैं। अब शासन को उनकी सुध आई है और इस बाबत रिपोर्ट मांगी गई है। कितने शिक्षक व कर्मचारी संक्रमित हुए, कितने बीमार हैं और कितने लोगों की जान जा चुकी है। इसका पूरा विवरण डीआईओएस व बीएसए कार्यालय को भेजना है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंबरीष कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधों से शिक्षकों और कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित होने की बाबत रिपोर्ट मांग गई है, जिसे जल्द ही शासन को भेज दिया जोगा।ं शिक्षक नेता विजय सिंह ने बताया कि विवरण जुटाकर जल्द ही भेजा जाएगा।