फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल पर इलाज कराने गए मरीज की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, डॉक्टर व कर्मचारी हुए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर बृहस्पतिवार इलाज के लिए आए व्यक्ति के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन के साथ ही कस्बे में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी गई तो डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बिलरियागंज कस्बा स्थित इस प्राइवेट अस्पताल पर बृहस्पतिवार की शाम महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी एक व्यक्ति इलाज के लिए गया हुआ था। अस्पताल पर उसके ब्लड का सैंपल लेने के साथ ही एक्स-रे भी किया गया था। इसी दौरान मरीज के मोबाइल पर मैसेज आया कि वह कोरोना पॉजिटिव है। उसने इस बात की जानकारी अस्पताल के लोगों को दिया तो वहां हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने तहसील प्रशासन को जानकारी दी। इस बीच पाजीटिव युवक घर चला गया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों को क्वारंटीन कर उनका सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया। इसके साथ ही एसडीएम ने डॉक्टर व कर्मचारियों की रिपोर्ट आने तक अस्पताल को बंद करा दिया। उधर पाजिटिव व्यक्ति को भी आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें