फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 कोरोना संदिग्धों की आई रिपोर्ट, सभी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संदिग्धों के सैंपल भेजने की रफ्तार पर रविवार को एक बार फिर ब्रेक सा लग गया। मात्र तीन नए कोरोना संदिग्धों की पहचान कर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। वहीं 32 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जो सभी निगेटिव रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को 32 पेडिंग सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं मात्र तीन सैंपल रविवार को जांच के लिए भेेजे गए। उन्होंने बताया कि जिले में मिले संदिग्धों की कुल संख्या अब बढ़ कर 1320 हो गई है। जिसमें 1242 की रिपोर्ट आ चुकी है। 8 पॉजिटिव तो शेष 1234 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठो पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके है और अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। 78 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। वहीं दिल्ली के डॉ. लाल पैथ पर लिए गए 32 सैंपलों में अभी 15 की ही रिपोर्ट आई है। जिसमें एक पॉजिटिव व 14 निगेटिव है। पॉजिटिव मिला युवक भी दिल्ली से आजमगढ़ आ गया था, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें