फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 46 सैंपलों की आई रिपोर्ट, सभी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तीन दिनों के बाद शनिवार को 46 पेंडिंग सैंपलों की रिपोर्ट आई है। सभी रिपोर्ट जिले के लिए राहत भरी है और निगेटिव आई है। वहीं शनिवार को 43 नए संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

वाराणसी स्थित लैब के बंद हो जाने के बाद से जिले के सैंपलों की रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का वक्त लग रहा है। वहीं नए संदिग्धों के सैंपल भेजने की कवायद भी धीमी हो गई थी। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को कुल 43 नए संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। वहीं 46 पुराने सैंपलों की रिपोर्ट आई है जो सभी निगेटिव है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से जांच के लिए भेजे गए कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा 1317 पर पहुंच गया है। जिसमें से 1210 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें आठ पॉजिटिव के साथ ही शेष 1202 निगेटिव रही है। आठ पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। अब भी 107 सैंपलों की रिपोर्ट पेडिंग है। जिसमें 30 सैंपल वाराणसी लैब बंद होने से फंसे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें