फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किराये पर दिया फार्म, किरायेदार ने लाखों का सामान किया गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के हिरनई गुल्लीगढ़ गांव में मुर्गी फार्म, गौशाला और पोखरी किराये पर देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विदेश से लौटे फार्म मालिक को परिसर से लाखों रुपये का सामान गायब मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि किरायेदार ने फार्म में लगे 37 सीलिंग पंखे, कार्यालय का पंखा, कूलर समेत करीब पांच क्विंटल सरिया, दो ट्रॉली गिट्टी और दो ट्रॉली बालू बेच दिया। सामान की कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हिरनई गुल्लीगढ़ निवासी अब्दुर्रब के अनुसार, वर्ष 2014 में जमीन पर मुर्गी फार्म, गौशाला और पोखरी बनवाई गई थी।
वर्ष 2022 में फार्म विस्तार के लिए सरिया, गिट्टी और बालू मंगाई गई थी। इसी दौरान गांव के मुख्तार अहमद ने पूरा परिसर किराये पर लेने की इच्छा जताई। सहमति के बाद एक अक्तूबर 2022 को परिसर किराये पर दे दिया गया। पीड़ित के अनुसार, वह विदेश चला गया था। 22 सितंबर 2025 को लौटने के बाद फार्म का निरीक्षण किया तो पंखे, कूलर समेत निर्माण सामग्री गायब मिली।
विज्ञापन

नुकसान की रकम मांगने पर धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को मुख्तार अहमद, आलमर, ताहिर, तमीम और जासीन समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें