फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: चोरी मामले में आरोपियों का नाम हटा दो नहीं तो तेरी खैर नहीं, कोतवाल को आया धमकी भरा फोन

Sun, 02 Jul 2023 09:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाल के मोबाइल पर 27 जून को एक कॉल आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह लोकभवन लखनऊ से बोल रहा है। कहा कि चोरी में नामजद लोगों को विवेचना में बरी कर दें, अन्यथा उन्हें अपदस्थ करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चोरी की घटना की विवेचना के दौरान सामने आए छह लोगों का नाम निकलवाने के लिए एक बदमाश ने देवगांव कोतवाल को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल को अपदस्थ कराने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी। घटना 27 जून की है। कोतवाल ने मामले में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि थाने में गीता देवी ने दुकान में चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना में छह अभियुक्तों अजय यादव, विजय यादव, संजय यादव, दीपू यादव, नीरज यादव व लालू यादव का नाम प्रकाश में आया। 27 जून को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह लोकभवन लखनऊ से बोल रहा है।
ये भी पढ़ें: पापा…मेरा क्या कसूर; बेरहम बाप ने बेटे की पिटाई की, गला घोंटा, फिर हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया
विज्ञापन


कहा कि चोरी में नामजद लोगों को विवेचना में बरी कर दें, अन्यथा उन्हें अपदस्थ करा दिया जाएगा। उसने 50 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी। जान से मारने की भी धमकी दी। इसके आधार पर कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों लालू यादव, नीरज यादव व कृष्णमूरत तिवारी को बरडीहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इनके पास से पुलिस ने 7100 रुपये, दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, एक पैनकार्ड बरामद किया। कृष्णमूरत के ही मोबाइल फोन से कोतवाल को धमकी दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें