फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों से कब्जा हटाएं, हो सफाई

Sat, 14 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को छठ पूजा समितियों की बैठक जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समिति के लोगों ने जिलाधिकारी से अपनी-अपनी समस्याएं बताई। डीएम ने घाटों से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ साफ-सफाई कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आत्माघाट के पास नदी के किनारे बने मकानों की जांच कराकर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को कहा। उन्होंने दलालघाट पर खुले में लगे ट्रांसफार्मर को कवर करने के साथ टूटे खंभों की मरम्मत कराने के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने मोहटीघाट पर नदी में बहाव तेज होने के कारण नाव की व्यवस्था एवं बल्ली आदि लगाने के लिए संबंधित को आदेश दिया। जिलाधिकारी ने गौरीशंकर घाट के सामने शराब की दूकान बंद कराने का निर्देश अाबकारी विभाग को दिया। उन्होंने सभी घाटों पर साफ-सफाई का कार्य कराने को कहा। उन्होंनेे छठ पूजा के समितियों के आयोजनकर्ताओं को अपने-अपने पहचान के लिए अपना बैज जरूर लगाने को कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने घाटों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की। उन्होंने घाटों के आस-पास अतिक्रमण हटाने को कहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र  साहू, ईओ ओम प्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे। उधर, जिले में छठ पूजा को लेकर तैयारी चल रही है। बाजार में फलों की दूकानें सज गई हैं। कुछ लोग घाटों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। अन्य जलाशयों पर भी साफ-सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें