फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के लाल राणा बेनी माधव के मंचन से ताजा हुई जनक्रांति की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम की प्रेरणा व डीएम विशाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नेहरू हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 25 दिवसीय कार्यशाला में तैयार नाटक ‘सरयू के लाल-राणा बेनी माधव’ का मंचन किया।
विज्ञापन

शुरूआत समिति आजमगढ़ के सौजन्य से सृजन परिसर में 25 दिवसीय कार्यशाला के बाद यह नाटक तैयार हुआ। इस प्रयोग के तहत पूरे प्रदेश में अकीर्तित नाटकों पर मंचन हो रहा है। नेहरू हॉल में आयोजित शौर्य गाथा शृंखला के तहत आजमगढ़ में सरयू लाल राण बेनी माधव का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक एवं नेशनल स्कूल ऑंफ ड्रामा के पूर्व निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना ने कहा कि आजमगढ़ का गांव-गांव 1857 के जन क्रांति का गवाह है। इस क्रांति कथा को नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ है। पूर्वांचल मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरा है राम लीलाओं में भी गंगा जमुनी तहजीब की विरासत है। यह धरती सिंदूर की होली के रचयिता पंडित श्याम नारायण मिश्र की है। अब समय आ गया है आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इन लेखकों के ग्रंथों का नाटक के माध्यम से मंचन किया जाए। डीन वेलफेयर शुभदीप राहा ने बाल कलाकारों के अभिनय और संवाद की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें