फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : नौतपा का कमजोर हुआ ताप, 48 घंटे में 4.8 डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब कुछ राहत मिलने लगी है। मौसम में आए बदलाव के चलते नौतपा का असर कमजोर पड़ने लगा है। बीते 48 घंटे के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और नयूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कमी आने और हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से जिले में मौसम के और बदलने की संभावना जताई है। नौतपा 25 मई से दो जून तक चलेगा। पहले दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार कर गया था। पहले दिन के ताप को देखते हुए आशंका व्यक्त की जाने लगी थी कि इस वर्ष नौतपा तपेगा पर दूसरे ही दिन से तापमान में गिरावट होने लगी। देर शाम से शुरू हो जा रही हवा के चलते पारा लुढ़क रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

तेज हवाओं और बदले मौसम के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। बीते दो दिनों से दिन के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। जहां पहले तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे, वहीं अब सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हो रहा है।
हालांकि, दोपहर में उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव खरीफ फसलों की तैयारी कर रहे किसानों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। वहीं, तेज हवा और मेघगर्जन को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें