फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के गहने व नकदी लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मार्टीनगंज-गंभीरपुर मार्ग स्थित गोसड़ी गांव निवासी उमा सिंह पत्नी त्रिभुवन सिंह के मकान में रात करीब 12.30 बजे चोर आंगन की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आरोप है कि चोरों ने महिला का मुंह दबाकर उसे डराया और उसके कान में पहने जेवर नोच लिए, जिससे कान कट गया। इसके साथ ही मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। पीड़िता उमा सिंह ने बताया कि चोर घर के अंदर रखे बक्से को बाहर ले गए और उसका ताला तोड़कर उसमें रखे तीन जोड़ी पायल, बिछिया और अन्य जेवरात चुरा लिए। बक्से में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद भी ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के समय पीड़िता के पति दिल्ली में थे। बताया गया कि चोर घर का चैनल गेट बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। आहट मिलने पर ग्रामीण मौके की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें