सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लालगंज विधानसभा क्षेत्र के गिड़उर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का स्वागत किया। राजभर ने कार्यकर्ताओं संग आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई। कहा कि घोसी उपचुनाव लोकसभा 2024 का रिहर्सल है।
कार्यक्रम की शुरूआत ओम प्रकाश राजभर ने समाजसेवी शैलेंद्र सिंह गुड्डू के अलावा वाराणसी, जौनपुर सहित जिले के 500 लोगों को पीला गमछा पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हो कर काम करें। कहा कि आगामी दिनों में पीएम को मार्टीनगंज में लाने का वह प्रयास करेंगे।
कहा कि प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है, घोसी उपचुनाव, 2024 का रिर्हसल है। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को विश्वास दिलाया है कि वह भाजपा के प्रत्याशी की जीत तय है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह चुनाव के लिए एकजुट होकर प्रचार में जुट जाएं। इस दौरान अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह पप्पू, अभिषेक मिश्रा, गंगाशरण सिंह, विनोद सिंह, रंजीत सिंह, दिलीप गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।