उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर बुधवार को टीकाकरण एवं संपूर्ण विटामिन ए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुरूआत डिप्टी सीएमओ डाक्टर अब्दुल अजीज ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर की।
बताया कि नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर रतौंधी, कुपोषण, खसरा जैसी बीमारी से बचा सकते हैं। हर शनिवार और बुधवार को नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जायेगी। यह कार्यक्रम एक माह तक चलेगा। इस दौरान डीएमसी यूनिसेफ अधिकारी प्रवेश मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी अजय कुमार जायसवाल, अलीम अख्तर, अरूण गिरी, डब्ल्यूएचओ मानीटर अरूण राय आदि मौजूद थे।