फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो मंजिला मकान को परती जमीन दिखा कराई रजिस्ट्री

विज्ञापन
40- अहरौला के मतलूबपुर बाजार में स्थित उक्त दो मंजिला भवन जिसकी जमीन को खाली दिखाकर कराया गया ब
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के मतलूबपुर बाजार में स्थित दो मंजिला मकान की जमीन को परती (खाली) भूमि दिखाकर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़े की इस रजिस्ट्री में रजिस्ट्री कार्यालय बूढ़नपुर के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप भी सामने आया है। अब मंडलायुक्त के आदेश पर जांच के बाद 6,52,170 की स्टांप चोरी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अहरौला-बूढ़नपुर मार्ग पर स्थित एक दो मंजिला भवन को परती जमीन के रूप में दिखाकर दिनांक 29 अगस्त को ओमप्रकाश व दीपक ने क्रेता के नाम रजिस्ट्री कराई। रजिस्ट्री के तुरंत बाद ही क्रेता ने निर्माणाधीन मकान को तोड़ने का काम शुरू करवा दिया। यह गतिविधि स्थानीय लोगों की नजर में आई और उन्होंने इस बारे में भाजपा नेता व श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा को सूचित किया। रमाकांत मिश्रा ने 8 सितंबर को इस फर्जीवाड़े की शिकायत मंडलायुक्त से की। मंडलायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद निबंधन कार्यालय बूढ़नपुर द्वारा संबंधित रजिस्ट्री की जांच की गई। जांच में दो मंजिला भवन को परती जमीन के रूप में दर्शाकर स्टांप व निबंधन शुल्क की चोरी की गई है। कार्यालय द्वारा संबंधित पक्ष को जुर्माने का नोटिस भेजकर तत्काल राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पहले भी आए हैं स्टाॅप चोरी के मामले

वाराणसी-लुंबिनी एनएच-233(अब एनएच-28) पर अमौड़ा मैनुद्दीनपुर स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स वसूलने वाली आंध्र प्रदेश की कंपनी ने एनएचएआई से 12 जून 2024 में मात्र 100 रुपये में अनुबंध किया था। जांच में 28 जुलाई 2025 को यह मामला सामने आया कि अनुबंध प्रक्रिया में 1.62 करोड़ स्टांप लगाया। इस पर स्टांप एवं पंजीयन विभाग ने आंध्र प्रदेश के 205-बी, बेणु गाेपाल अनंतपुर की कंपनी टी सूर्य नरायन रेड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें