फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुरानी कोतवाली पर पंडाल में अपने नौ स्वरुपों में विराजमान होंगी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियां पंडाल आदि के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। हर कोई अपने पंडाल दूसरों से अलग बनाने में जुटा हुआ है। पुरानी कोतवाली पर जहां माता अपने नौ रूपों में बिराजेंगी वहीं बदरका में मां महल में अपने पूरे परिवार के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन

जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का दिन नजदीक आ रहा पूजा समितियों की तैयारी तेज हो गई है। पूजा समितियों की ओर से मां के पंडाल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। कोई भी पूजा समिति किसी से कम नहीं रहना चाहती है। रोड के किनारे पाइप और बांस लगाकर सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं मूर्तिकारों के यहां से प्रतिमाओं को उठाने का कार्य भी पूजा समितियां शुरू कर चुकी है। दुर्गा पूजा हर प्रतिमा की छटा अलग होगी।
पुरानी कोतवाली स्थित सूूर्य कुमार सिंह पार्क में स्थापित होने वाली प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र होगी। व्यवस्थापक विभाष सिन्हा ने बताया कि इस बार मां अपने रूपों में विराजमान होंगी। नौ दिन मां के वस्त्रों को बदला जाएगा। हर दिन अलग रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। बदरका में स्थापित होने वाली मां दुर्गा भी इस बार अलग रूप में ही नजर आएंगी। व्यवस्थापक जय प्रकाश दुबे दीपू ने बताया कि इस बार मां महल में पूरे परिवार के साथ बिराजेंगी। इसमें भगवान भोलेनाथ के साथ ही विघ्नहर्ता गणेश के भी लोग दर्शन पूजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें