फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले के 188 अस्पतालों में 178 का पंजीयन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 50 बेड और उससे अधिक के 188 अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इनमें से ज्यादातर अस्पतालों का लाइसेंस अप्रैल में ही फेल हो चुका है। इनमें से 45 अस्पतालों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया है। जिसमें से 10 के लाइसेंस का नवीनीकरण हो गया है। शेष बचे 143 अस्पतालों को सीएमओ की ओर से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों का भी संचालन हो रहा है। जिले में 50 बेड या फिर उससे अधिक क्षमता वाले कुल 188 अस्पताल सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। इन अस्पतालों को समय सीमा बीतने से पूर्व ही अस्पताल के लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होता है। अप्रैल में ही इन सभी अस्पतालों का पंजीयन फेल हो गया। पंजीयन फेल होने के बाद भी इन अस्पतालों का संचालन जारी है। वहीं नवीनीकरण के लिए अब तक मात्र 45 अस्पताल संचालकों ने पंजीयन कराते हुए अभिलेख उपलब्ध कराए हैं। जिसमें से 10 अस्पतालों के पंजीयन का नवीनीकरण सीएमओ के द्वारा किया जा चुका है। अभी 35 अस्पतालों के अभिलेख नवीनीकरण के लिए सीएमओ कार्यालय में जमा हैं। शेष बजे 143 अस्पतालों ने अभी तक नवीनीकरण के लिए अब तक कोई आवेदन नहीं किया गया है। इसके बाद भी उनके द्वारा बिना पंजीयन के ही धड़ल्ले से अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। जिसे लापरवाही मानते हुए सीएमओ की ओर से सभी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में 50 या उससे अधिक बेड की क्षमता वाले 188 अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इनमें से मात्र 45 अब तक अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। जबकि 30 अप्रैल को ही इनका लाइसेंस सताप्त हो चुका है। ऐसे में सभी को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आईएन तिवारी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें