फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्रूट आरक्षियों को सप्ताह में दो दिन कराया जाएगा योगाभ्यास

विज्ञापन
योगमंच की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में डीआईजी सुभाष चंद्र के साथ योग करते जवान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईजी सुभाष चंद्र, एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडे, एसपीआरए नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी के सानिध्य में रविवार को पुलिस लाइन परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग गुरु देवविजय यादव ने रिक्रूट आरक्षियों को योगाभ्यास कराया। योग के बाद डीआईजी ने रिक्रूट आरक्षियों को सप्ताह में दो दिन योगाभ्यास कराने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

योगाभ्यास में देव विजय यादव ने प्राणायाम और सूर्य नमस्कार के बारे में विंदू वार सांसों के साथ योग की बारीकियों के बारे में बताया। जिससे कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ हो और हम किसी भी बीमारी के संक्रमण से बचे रहें। योग गुरु देव विजय यादव ने बताया कि योग के निरंतर अभ्यास से हमारे बॉडी के इंटरनल पार्ट जैसे कि फेफड़ा, पेनक्रियाज, नस, नाड़ियां मजबूत होती हैं। बहुत सारे ऐसे तत्व जो हमें बाहर से पोषक के रूप में नहीं मिलते हैं वह स्वयं योग के अभ्यास से निरंतर बनने की प्रक्रिया आरंभ हो जाती है। इस प्रकार हमें योगाभ्यास करने से हमारे जीवन में सुखद अनुभूति होगी। नित क्रिया के बाद योग को अपने जीवन में प्रतिदिन करें और राष्ट्र के लिए कार्य करें। निरोगी बने योगी बने का संकल्प दिलाते हुए उन्होंने करे योग रहे निरोग का नारा दिया। डीआईजी ने जवानों को योग की बारीकियों के बारे में बताते हुए कहा कि जवानों के लिए योग बेहद जरूरी है। स्वस्थ जीवन से ही हम अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कर सकते हैं। उन्होंने जवानों को सुबह उठकर गर्म पानी पीने की सलाह दी। डीआईजी ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सप्ताह में दो दिन हो रहे योगाभ्यास को आगे भी जारी रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें