फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिघवनिया काजी व डिघवनिया मझौआ के ग्राम रोजगार सेवकों की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास खंड अजमतगढ़ की ग्राम पंचायत डिघवनिया काजी में दो स्थानों पर मनरेगा से कराए गए कार्यों में अनियमितता मिली है। अपर आयुक्त मनरेगा ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ में ग्राम रोजगार सेवक डिघवनिया काजी एवं डिघवनिया मझौआ की सेवा समाप्ति करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्राम्य विकास (मनरेगा) ने आठ दिसंबर को ग्राम पंचायत डिघवनिया काजी में कराए गए कार्यों की जांच की थी। दुधई के मंदिर से सतना पिच रोड तक इंटरलाकिग और तालिब रजा के घर तक इंटरलाकिग का कार्य की जांच में 12,98,807 रुपये का दुरुपयोग पाया गया। इस मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई थी। ग्राम रोजगार सेवक डिघवनिया काजी एवं डिघवनिया मझौआ की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें