फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोजगार के लिए ऋण लेकर जमा न करने वालों को जारी होगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोजगार के लिए ऋण लेकर जमा न करने वालों से अब आरसी के माध्यम से वसूली होगी। अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम के एमडी का पत्र आने के बाद विभाग आरसी की कार्रवाई में जुट गया है। 395 लोगों पर छह करोड़ से अधिक बकाया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए 1995 में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम ने टर्म लोन योजना शुरू की थी। योजना के तहत रोजगार करने के लिए 495 लोगों ने 2.13 करोड़ रुपये ऋण लिया। ऋण लेने के बाद इन्होंने रोजगार किया या नहीं यह तो विभाग को पता नहीं लेकिन समय से ऋण जमा न होने के कारण मूलधन सहित ब्याज बढ़कर 7.67 करोड़ 89 हजार हो गया।
हालांकि विभाग की सख्ती के बाद लगभग 100 लोगों ने ऋण के 1.59 करोड़ 10 हजार रुपये जमा किए। अन्य लोगों ने ऋण लेकर उसे चुकाना भूल गए। 395 लोग ऐसे हैं जिन पर 6.08 करोड़ 79 हजार रुपये बकाया है। अल्पसंख्यक विभाग ने इनको नोटिस भी भेजा लेकिन यह बकाया ऋण जमा नहीं कर रहे हैं। निगम के एमडी के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग पहले ही टॉप 10 और टॉप 50 की सूची तैयार कर चुका है। कर्जदारों द्वारा ऋण न जमा करने पर अब निगम के एमडी ने अल्पसंख्यक विभाग को पत्र भेजकर बकायेदारों से आरसी के माध्यम से वसूली का निर्देश दिया है। एमडी का पत्र आने के बाद विभाग आरसी की कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि जिन कर्जदारों को तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है उनको पहले आरसी जारी होगी। इसके बाद अन्य को और उनके गारंटरों को तीन बार नोटिस भेजने की प्रक्रिया को पूरी कर आरसी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें